[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी को यमुना जल की बड़ी सौगात, 1,277 करोड़ के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी को यमुना जल की बड़ी सौगात, 1,277 करोड़ के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

हंसियावास में 800 करोड़ के कृत्रिम जलाशय की आधारशिला, सीकर-चूरू-झुंझुनूं तक तीन पाइपलाइनों से पानी पहुंचाने की योजना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को फतेहपुर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा कार्यक्रम में सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के लिए 1,277 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ऊर्जा, चिकित्सा, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण, पेयजल सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हंसियावास जलाशय परिसर में 800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह शेखावाटी में यमुना जल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका काम जल्द शुरू किया जाएगा।

34 हजार करोड़ की यमुना जल परियोजना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की यमुना जल परियोजना के तहत हथिनीकुंड बैराज से सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों तक तीन पाइपलाइनों के जरिए पेयजल पहुंचाने की योजना है। उन्होंने कहा कि अपर यमुना बेसिन में रेणुका, लखवार और किशाऊ बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी गैर-मानसून अवधि में भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य से जुड़े यमुना जल समझौते, रामजल सेतु लिंक परियोजना, नर्मदा जल समझौते और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन से किए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार लाख सरकारी भर्तियों के संकल्प के तहत अब तक 1.89 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। उन्होंने गांवों और वार्डों के विकास के लिए समग्र योजना, अटल ज्ञान केंद्रों, ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन कोचिंग जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

3.82 लाख आवास पूर्ण होने की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 3 लाख 82 हजार आवास बनाए जा चुके हैं, जबकि 4 लाख 53 हजार आवास निर्माणाधीन हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18.5 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपए किए जाने की जानकारी भी दी।

शेखावाटी की हवेलियों और कनेक्टिविटी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत सीकर, चूरू और झुंझुनूं में 660 से अधिक हवेलियों को आर्थिक सहायता देकर संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शेखावाटी जिलों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए राजमार्गों के विस्तार की बात भी कही।

296 करोड़ के ऊर्जा कार्य समेत कई परियोजनाएं

कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के करीब 296 करोड़ रुपए के छह कार्यों सहित चिकित्सा शिक्षा, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, अल्पसंख्यक मामलात, सार्वजनिक निर्माण और पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें आईटीआई मंडावा भवन, जिला परिवहन कार्यालय भवन खेतड़ी, जिला स्टेडियम सीकर में बास्केटबॉल एकेडमी तथा रतनगढ़ की पड़िहारा-लोहा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना से जुड़े कार्य शामिल हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण और ऊर्जा विभाग के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

झाबर सिंह खर्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि शेखावाटी को यमुना जल समझौते की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। हंसियावास में प्रस्तावित कृत्रिम जलाशय के निर्माण से इस परियोजना के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक गोरधन, हरलाल सहारण, राजेंद्र भांबू, विक्रम सिंह जाखल, जेठानंद व्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, फतेहपुर नगर परिषद सभापति अंजू भिंडा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने श्री अमृतनाथ आश्रम पहुंचकर महंत नरहरि नाथ से शिष्टाचार भेंट की और ब्रह्मलीन संतों के समाधि मंदिर के दर्शन किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet