फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को परिजनों ने घेरा:गाड़ी जलाने की धमकी, मौका पाकर भागे आरोपी; 1 दर्जन लोगों पर केस दर्ज
फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को परिजनों ने घेरा:गाड़ी जलाने की धमकी, मौका पाकर भागे आरोपी; 1 दर्जन लोगों पर केस दर्ज
सीकर : प्रॉपर्टी के फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाकर दुकान हड़पने के आरोप में फरार चल रहे 2 आरोपियो को पकड़ने गई पुलिस को उनके परिजनों ने घेर लिया, साथ ही पुलिस की गाड़ी को जलाने और लाठियों से मारने की धमकी दी गई। जिसका फायदा उठाकर 2 आरोपी एक युवक के साथ गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों और उनके परिजनों सहित करीब 1 दर्जन लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को परिजनों ने घेरा
इस मामले में उद्योग नगर थाने के ASI सुखदेव सिंह ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर की सुबह एरिया डोमिनेशन के तहत वह फरार चल रहे 2 आरोपी हरिकिशन कॉक (41) और राजेश कुमार कॉक (31) को पकड़ने के लिए किरडोली बड़ी गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी दुसरी पुलिस टीम को भी वहां बुला लिया था।
आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार युवक
पुलिस जब आरोपी हरिकिशन के घर गई तो वहां पर राजेश भी मौजूद था। पुलिस जैसे ही दोनों को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगी तो उनके परिजनों ने पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया और पुलिस की गाड़ियों को जलाने और लाठियों से पुलिसवालों को मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच वहां मनोज नाम का युवक स्विफ्ट गाड़ी लेकर आया और दोनों आरोपी हरिकिशन व राजेश को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया।
इस मामले में पुलिस ने अब हरिकिशन,राजेश, रामेश्वरलाल,गुमानी देवी,पिंकी देवी,अर्जिता, मनोज,मनीष,प्रदीप,प्रेम सिंह,भंवरी सहित करने के खिलाफ राजकार्य में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी हरिकिशन और राजेश दोनों ने किसी प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए उसके फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर लिए थे। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 135/2025 के तहत मुकदमा दर्ज था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421887


