सीकर में परिचित ने किया नाबालिग से रेप:विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी
सीकर में परिचित ने किया नाबालिग से रेप:विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी
सीकर : सीकर में 14 साल की नाबालिग से मां के परिचित के रेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ सीकर में रहती है, जहां उसकी मां के परिचित का आना-जाना रहता है।
रिपोर्ट के अनुसार एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी परिचित वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। यहां नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले तो नाबालिग लड़की की मां से नजदीकी बढ़ाई और फिर नाबालिग से छेड़छाड़ की।
42 साल की महिला से भी रेप
सीकर में 42 साल की महिला से भी रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में 42 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि परिचित युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी और उसके साथी ने दुकान भी हड़प ली। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421829


