[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में दो दिन नें 60 ऑटो जब्त:यूनिक नंबर नहीं लेने वालों के खिलाफ एक्शन, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया था अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में दो दिन नें 60 ऑटो जब्त:यूनिक नंबर नहीं लेने वालों के खिलाफ एक्शन, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया था अभियान

सीकर में दो दिन नें 60 ऑटो जब्त:यूनिक नंबर नहीं लेने वालों के खिलाफ एक्शन, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया था अभियान

सीकर : सीकर में अब यदि किसी ऑटो के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं है तो उसे ऑटो को जब्त किया जाएगा। सीकर ट्रैफिक पुलिस पिछले 2 दिन में ऐसे 60 ऑटो को जब्त कर चुकी है। जिनके डॉक्यूमेंट पूरे नहीं है। इतना ही नहीं कई ऑटो संचालक अब शहर की जगह गांवों में ऑटो चला रहे हैं।

ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया कि करीब 1 महीने पहले सीकर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यूनिक नंबर सिस्टम अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत शहर में चलने वाले हर एक ऑटो के पूरे डॉक्यूमेंट देखने के बाद उन्हें यूनिक नंबर दिया जा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस का जब्ती अभियान

लेकिन इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में ऑटो संचालकों ने यूनिक नंबर नहीं लिया। ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इन्हें जब्त करने का अभियान शुरू किया गया है। दो दिन में 60 ऑटो जब्त कर लिए गए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज ने बताया कि फिलहाल अब ऑटो को जब्त करने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन ऑटो के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं है उन्हें शहर में नहीं चलने दिया जाएगा।

सीकर में 3-4 हजार ऑटो

बता दें कि शहर में करीब 3-4 हजार ऑटो हैं। बड़ी संख्या में ऑटो के इंश्योरेंस आदि ही नहीं है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यह अभियान शुरू किया गया। कई ऑटो संचालक तो ऐसे भी है जिन्होंने अब शहर की बजाय ग्रामीण एरिया में ऑटो चलाना शुरु कर दिया है जिससे की पकड़ में नहीं आए।

Related Articles