बेटे की फ्री पढ़ाई का झांसा,पिता के नाम लोन उठाया:पीड़ित को बैंक जाने पर पता चला, आरोपियों ने खुद को बताया था बायजूज का एजेंट
बेटे की फ्री पढ़ाई का झांसा,पिता के नाम लोन उठाया:पीड़ित को बैंक जाने पर पता चला, आरोपियों ने खुद को बताया था बायजूज का एजेंट
सीकर : सीकर में 1 साल के लिए फ्री एजुकेशन दिलवाने के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
सीकर के पिपराली रोड निवासी कैलाश कुमावत ने उद्योग नगर पुलिस थाने में कोर्ट इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे के आठवीं कक्षा में अच्छे मार्क्स आए थे। उसके रिजल्ट को देखते हुए साल 2022 में Byjus ट्यूशन कंपनी के कुछ एजेंट उनके घर पर आए। जिन्होंने कैलाश से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है इसलिए कंपनी की ओर से बेटे को एक साल के लिए एजुकेशन फ्री दी जाएगी।
विश्वास में आकर दिए डॉक्यूमेंट्स
कंपनी के एजेंट के द्वारा बताया गया कि केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लगेगा। ऐसे में विश्वास में आकर कैलाश ने आधार कार्ड,बैंक पासबुक की फोटोकॉपी सहित अन्य डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिए। हालांकि इस दौरान कैलाश से कोई भी साइन नहीं करवाए गए। एजेंट तब घर से चले गए इसके बाद कोई भी कांटेक्ट नहीं किया। न तो कोई रिसीप्ट दी गई और न ही कहीं एडमिशन दिलवाया गया। पहले की तरह कैलाश का बेटा अपनी स्कूल में ही पढ़ता रहा।
सिविल रिपोर्ट निकलवाने पर लोन का पता चला
हाल ही में जब कैलाश लोन लेने के लिए केनरा बैंक गए तब उन्हें पता लगा कि उनके नाम से एक लोन बकाया चल रहा है। ऐसे में सिबिल स्कोर खराब होने के कारण लोन नहीं मिल पाएगा। जब कैलाश ने सिविल रिपोर्ट निकलवाई तो उसमें देखा गया कि उनके नाम से 1.20 लाख रुपए का लोन चल रहा है और उसके 40 हजार रुपए बकाया है।
इस लोन के लिए कैलाश से कोई भी ओटीपी या अन्य तरह का वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया। जिस अकाउंट में लोन की राशि ट्रांसफर हुई वह अकाउंट भी कैलाश का नहीं है। लोन में byjus and sourced by incred लिखा आ रहा है। अब उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421733


