नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध मौत, पिता ने दर्ज कराया केस:निजी अस्पताल में काम करता था बेटा, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शुरू की जांच
नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध मौत, पिता ने दर्ज कराया केस:निजी अस्पताल में काम करता था बेटा, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शुरू की जांच
रींगस : रींगस पुलिस थाने में एक निजी अस्पताल के नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज हुआ है। मृतक के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने गुरुवार शाम को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयसिंहपुरा शेखावतान, आमेर निवासी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नारायण शर्मा रींगस के एक निजी अस्पताल में 18 महीने से काम कर रहा था। बुधवार देर रात उन्हें फोन आया कि नारायण अचानक बीमार हो गया है और उसे चौमू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रहलाद शर्मा ने दोबारा बेटे का हाल जानने के लिए फोन किया तो बताया गया कि नारायण को रींगस के निजी अस्पताल ले आए हैं। इसके बाद फिर फोन आया कि नारायण की मौत हो गई है।
पिता प्रहलाद शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और अस्पताल प्रशासन उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421733


