अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:लोटिया रोड पर हुआ हादसा, राजू सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:लोटिया रोड पर हुआ हादसा, राजू सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती
सूरजगढ़ : लोटिया रोड पर सोमवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजू को टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय राजू घायल हो गए। उन्हें सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पुत्र नत्थूराम, निवासी लोटिया, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने राजू को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540748


