चिड़ावा से खाटू धाम के लिए निशान यात्रा रवाना:गुरु कृपा श्याम मंदिर से शुरू हुई, एकादशी पर बाबा श्याम को चढ़ाएंगे निशान
चिड़ावा से खाटू धाम के लिए निशान यात्रा रवाना:गुरु कृपा श्याम मंदिर से शुरू हुई, एकादशी पर बाबा श्याम को चढ़ाएंगे निशान
चिड़ावा : चिड़ावा के पटवार घर के पीछे स्थित श्री गुरुकृपा श्याम मंदिर में श्याम बाबा की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने निशान का पूजन कर मनोकामना मांगी। इसके बाद जयकारों के साथ निशान यात्रा खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुई। भगत सांवरमल, सूरजमल, गोपाल और रामचंद्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर पैदल खाटू के लिए निकले।

यात्रा का पार्षद सुशीला सैनी, पूर्व पार्षद निरंजन लाल सैनी, विजय पंवार, जेपी चौधरी, पिंकी, लक्ष्मी, मुकेश देवी यादव, किरण, सरोज, सविता, सुनिता, विनोद नेहरा, पूजा टेलर, सुनीता जांगिड़, सरोज, कविता, मीनू, पुष्पा राजपूत, डिम्पल, ललिता जांगिड़ और केसर देवी सहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने निशान के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा सुलताना की ओर रवाना हुई। यह यात्रा चार दिन में खाटू पहुंचेगी। एकादशी पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव के दौरान निशान उनके चरणों में अर्पित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540763


