युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन:सांसद और सूरजगढ़ विधायक ने किया विमोचन; 19 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का विमोचन:सांसद और सूरजगढ़ विधायक ने किया विमोचन; 19 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
चिड़ावा : राजस्थान युवा कांग्रेस के युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने विमोचन किया। महोत्सव के तहत जिलेभर में कार्यक्रम होंगे। अरड़ावता स्थित आवास पर सांसद ओला के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य और जिलेभर में कार्यक्रमों के विस्तार पर चर्चा की। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने भी पोस्टर का विमोचन किया।
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजन
फोगाट ने बताया कि इससे पहले जिला मुख्यालय के विद्यार्थी भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने पोस्टर का विमोचन किया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बख्तावर खान, फारूक, पंकज, शीशराम बुगालिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रवण कुमार ने भी पोस्टर का विमोचन किया।
इस दौरान आनंद झाझड़िया, सचिन पिलोद, सुरेश बराला और साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित फोगाट ने बताया कि युवा विरासत महोत्सव 19 नवंबर तक पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। फोगाट के मुताबिक, महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को देश के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक मूल्यों और कांग्रेस की विरासत से जोड़ना है।
महोत्सव में पांच विचारों पर जोर दिया जाएगा
नेहरू और इंदिरा गांधी के योगदान से युवाओं को परिचित कराना, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका और विचारधारा से जोड़ना, युवा प्रतिभाओं को रचनात्मकता और विचार रखने का मंच देना और इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
इसके तहत निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं, ओपन माइक सहित रचनात्मक और वैचारिक कार्यक्रम होंगे। फोगाट ने कहा कि इन गतिविधियों के जरिए युवाओं को कला, विचार, इतिहास और संवाद के लिए साझा मंच मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2540764


