सभापति को निरीक्षण के दौरान लोगों ने गिनाई समस्याएं:अतिक्रमण को लेकर की शिकायत, सड़कों-नालियों की मरम्मत की भी रखी मांग
सभापति को निरीक्षण के दौरान लोगों ने गिनाई समस्याएं:अतिक्रमण को लेकर की शिकायत, सड़कों-नालियों की मरम्मत की भी रखी मांग
चूरू : चूरू में सभापति विनय गोयनका ने बुधवार को शहर के वार्ड 12, 13 और 54 का दौरा किया। इस दौरान वार्डवासियों ने उन्हें अतिक्रमण से हो रही परेशानी गिनाई। लोगों ने खराब सड़कों की मरम्मत, नई सड़कें बनाने, नालियों की सफाई और मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और ड्रेनेज-सीवरेज चैंबरों को ठीक करवाने की मांग की। उन्होंने कचरा नियमित रूप से उठाने की भी बात कही।
सभापति ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। गोयनका ने कहा कि शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी और कहा कि वार्डों का निरीक्षण जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419341

