सुजानगढ़ कांग्रेस पार्षदों की पेयजल समस्या के समाधान की मांग:बोले- शहर में 10-15 दिन से पानी की सप्लाई बंद, कई मोहल्लों में गंदे पानी की सप्लाई
सुजानगढ़ कांग्रेस पार्षदों की पेयजल समस्या के समाधान की मांग:बोले- शहर में 10-15 दिन से पानी की सप्लाई बंद, कई मोहल्लों में गंदे पानी की सप्लाई
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के कांग्रेस और पार्टी समर्थित निर्दलीय पार्षदों ने जलदाय विभाग चूरू के एडिशनल चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। शहर में पीने के पानी की सप्लाई सुचारू करने, जगह जगह हो रहे लीकेज सुधारने व गंदे पानी की सप्लाई को सख्ती से रोककर समस्या का समाधान करने की मांग रखी।
पार्षद बजरंग सेन ने बताया कि शहर में 10-15 दिन से पानी की सप्लाई हो रही है। कई जगह पाइपलाइन में कमियां है। वहीं शहर में अनेक जगह लीकेज होने से पानी व्यर्थ बहता है। बजरंग सेन ने बताया कि कई मोहल्लों में गंदे पानी की सप्लाई भी होती है। उन्होंने अधिकारी से पीने के पानी की सभी समस्याओं का जल्दी समाधान करने की मांग रखी।
इस दौरान पार्षद अमित मारोठिया, सलीम खान, विजय बटेसर, इमरान खान, इस्माइल खान, प्रदीप तोदी, ओंकारमल सहित कई लोग साथ रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2419233

