तारानगर में रोडवेज बस पर लाठी-डंडों से हमला
बस में शराब पीने से रोकने पर हुआ विवाद, चार युवकों ने शीशे तोड़े; चालक-परिचालक से गाली-गलौज का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर में साहवा बाइपास मार्ग पर सोमवार शाम चार युवकों द्वारा राजस्थान रोडवेज की बस को रुकवाकर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चालक-परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से नोहर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस के चालक संदीप कुमार और परिचालक धर्मेंद्र पचार ने रविवार को बस के केबिन में कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर युवक नाराज थे।
सोमवार शाम को जयपुर से नोहर जा रही बस जब तारानगर के साहवा बाइपास मार्ग पर पहुंची तो चार युवकों ने बस को रुकवा लिया। इसके बाद युवकों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला कर दिया और उसके शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ के दौरान चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप है। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना चालक और परिचालक ने रोडवेज निगम के उच्च अधिकारियों तथा तारानगर पुलिस को दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त बस को तारानगर पुलिस थाने के सामने खड़ा करवाया गया। घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में रोष है।
चालक, परिचालक सहित अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है और घटना के संबंध में जांच की जा रही है। मंगलवार देर शाम तक इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416789


