[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश में 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक:साइबर क्राइम विंग का एक्शन, आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने पर होगी जेल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश में 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक:साइबर क्राइम विंग का एक्शन, आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने पर होगी जेल

प्रदेश में 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक:साइबर क्राइम विंग का एक्शन, आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने पर होगी जेल

चूरू : पुलिस की साइबर क्राइम विंग और कंट्रोल सेंटर ने ऑनलाइन अश्लील कंटेंट और चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर कार्रवाई की है। राज्य स्तर पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, वॉट्सएप और टेलीग्राम से जुड़े करीब 7,800 यूआरएल और प्रोफाइल ब्लॉक किए गए हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी में इस्तेमाल हो रहे 15,326 मोबाइल नंबर और 100 डिजिटल डिवाइस ब्लॉक हुए हैं।

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालने या शेयर करने पर जेल होगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर गुप्त ग्रुप बनाते हैं। वे सामग्री सीधे भेजने के बजाय गूगल ड्राइव पर अपलोड कर सिर्फ लिंक शेयर करते हैं।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने अभिभावकों से बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। बाल यौन शोषण सामग्री देखना या शेयर करना गैर जमानती अपराध है। एनसीएमईसी की रिपोर्ट्स पर चूरू, नागौर, अलवर, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ में एफआईआर दर्ज हुई हैं।

Related Articles