[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सभापति गोयनका ने वार्डों का औचक निरीक्षण किया:वार्डवासियों ने जलभराव, सफाई और पेयजल की समस्या बताई; समाधान की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सभापति गोयनका ने वार्डों का औचक निरीक्षण किया:वार्डवासियों ने जलभराव, सफाई और पेयजल की समस्या बताई; समाधान की मांग

सभापति गोयनका ने वार्डों का औचक निरीक्षण किया:वार्डवासियों ने जलभराव, सफाई और पेयजल की समस्या बताई; समाधान की मांग

चूरू : चूरू नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने सोमवार को वार्ड 25, 34 और 35 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, नालियों, सड़कों और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्डवासियों ने उन्हें कई समस्याएं बताईं। वार्डवासियों ने पार्कों की नियमित सफाई, नालियों को साफ करवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पेचवर्क और बारिश के जलभराव का स्थायी समाधान मांगा। उन्होंने बताया कि कई जगह बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे सड़क का लेवल ठीक करवाकर निर्माण की जरूरत है।

वार्ड 25 में मुख्य सड़क के नाले को ठीक करने और शाम 5 से 7 बजे तक बंद रहने वाली पानी की सप्लाई चालू रखने की मांग भी की गई। सभापति गोयनका ने समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, बाबू पाटिल, भास्कर शर्मा, मोहनलाल गढ़वाल, महेश मिश्रा, मदन गोपाल बालान, कमल सैनी, मकसूद भींचर, मुबारिक भाटी, लखु वर्मा और इंतजार भींचर मौजूद थे।

Related Articles