[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन:बोले- 2018 में ढाणियों के लिए डिमांड भरी, 8 साल बाद भी कनेक्शन नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन:बोले- 2018 में ढाणियों के लिए डिमांड भरी, 8 साल बाद भी कनेक्शन नहीं

बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन:बोले- 2018 में ढाणियों के लिए डिमांड भरी, 8 साल बाद भी कनेक्शन नहीं

सरदारशहर : सरदारशहर के मालकसर गांव के किसानों ने बिजली कनेक्शन न मिलने पर भानीपुरा सहायक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 में ढाणियों के लिए डिमांड भरी, पर 8 साल बाद भी कनेक्शन नहीं मिले। जगदीश बेनीवाल और कानदास स्वामी ने बताया, शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिससे ढाणियों में अंधेरा है। भागीरथ बेनीवाल और विजय प्रकाश कुल्हरी के मुताबिक, भानीपुरा कार्यालय में हजारों कनेक्शन अटके हैं।

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मालकसर की 450 ढाणियों को जल्द कनेक्शन नहीं मिले, तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच मामराज मेघवाल समेत कई किसान मौजूद थे। सरदारशहर के अधिशासी अभियंता रिषिकेश मीणा ने बताया कि सरदारशहर और भानीपुरा इलाके में ढाणियों का सर्वे हो गया है। कई जगह वर्क ऑर्डर जारी हुए हैं। बिजली विभाग तेजी से काम कर रहा है और जल्द ही किसानों को कनेक्शन दिए जाएंगे।

Related Articles