सुजानगढ़ के राजकीय स्कूल में हॉल-टॉयलेट का उद्घाटन:13 लाख की लागत से बना, भामाशाहों का हुआ सम्मान
सुजानगढ़ के राजकीय स्कूल में हॉल-टॉयलेट का उद्घाटन:13 लाख की लागत से बना, भामाशाहों का हुआ सम्मान
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के गणेशीराम झंवर राजकीय बालिका स्कूल में मंगलवार को 13 लाख रुपए की लगत से बनाए गए हॉल और टॉयलेट का उदघाटन किया गया। इस दौरान प्रेरक राजेन्द्र गिड़िया एवं स्कूल की ओर से सम्मान समारोह भी रखा गया।
स्कूल स्टाफ औ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह के मुख्य अतिथि विहिप के सुभाष पारीक थे। अध्यक्षता प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने की। संतोष मेघवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान अजय चोरड़िया, एडवोकेट भीम शंकर शर्मा, पार्षद तनसुख प्रजापत, नरेंद्र प्रजापत, परमेश्वर सोनी, प्रिंसिपल शीतल मिश्रा, डॉ. अरविन्द भामू, भागीरथ करवा, सुभाष बरमेचा, नटवर छापरवाल, पवन नाहटा, मनोज शर्मा मंच पर मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
प्रेरक राजेंद्र गिड़िया ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से सुजानगढ़ के कई राजकीय स्कूलों में लाखों करोड़ों के काम करवाए गए हैं। उन्हों कहा कि आगे भी स्कूलों में विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रखेंगे। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
ये रहे मौजूद
अतिथियों का स्वागत बलदेव ढाका, बोदूराम शर्मा, आसुराम खटीक, सीताराम मीणा, विनोद कुमार, अंकित ढाका, विजय सिंह, स्वनंदा म्हेंण, कंचन स्वामी, राजकंवर मीणा, नीतू जांगिड़, दीपिका बैंद, लक्ष्मी सैनी, नीतू जांगिड़, विमला स्वामी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416580


