सरदारशहर में नवनिर्वाचित सभापति ने शहर की सफाई व्यवस्था देखी:कहा-विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा, निर्धारित जगह पर कचरा डालने की अपील
सरदारशहर में नवनिर्वाचित सभापति ने शहर की सफाई व्यवस्था देखी:कहा-विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा, निर्धारित जगह पर कचरा डालने की अपील
सरदारशहर : सरदारशहर में नगर परिषद सभापति अनीता टाक ने सोमवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया। सभापति ने वार्ड नंबर 27 की गिनाणी के साथ वार्ड नंबर 1, 2, 3 और मुख्य बाजार क्षेत्र का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सफाई की जमीनी हकीकत देखी। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए। अनीता टाक ने बताया कि शहर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। निरीक्षण के समय वार्ड पार्षद दीपक बैद, शेर मोहम्मद विषयती और अन्य वार्डों के लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2416580


