सीकर में 2 लड़कियां लापता:रात को खाना खाकर सोई थी,मोबाइल भी स्विच ऑफ; परिवार ने युवक पर जताया शक
सीकर में 2 लड़कियां लापता:रात को खाना खाकर सोई थी,मोबाइल भी स्विच ऑफ; परिवार ने युवक पर जताया शक
सीकर : सीकर से 18 और 19 साल की दो लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों रात में घर पर सोई थी और परिजनों के उठने से पहले गायब हो गई। एक लड़की के परिजनों ने परिवार के युवक पर उनकी बेटी को बहलाकर ले जाने का शक जताया है।
एक मामले में लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी 19 साल की बहन 22 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो लड़की नहीं मिली। इसके बाद आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में चेक किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लड़की के पास एक मोबाइल भी था जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
वहीं दूसरे मामले में युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 18 साल की बेटी 27 सितंबर की रात खाना खाकर सोई थी, रात को करीब 3 बजे उनकी आंख खुली तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिवार ने पड़ोसी गांव के युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416806


