[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया ₹2.01 करोड़ का मुनाफा:किसानों को बांटे ₹660 करोड़, आगामी बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया ₹2.01 करोड़ का मुनाफा:किसानों को बांटे ₹660 करोड़, आगामी बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया ₹2.01 करोड़ का मुनाफा:किसानों को बांटे ₹660 करोड़, आगामी बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक सभा मंगलवार को दादाबाड़ी में हुई। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और विधायक हरलाल सहारण की अध्यक्षता में 2025-26 के लेखे और आगामी बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। कलेक्टर सुराणा ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.01 करोड़ रुपए का कार्यकारी लाभ कमाया। इस दौरान 93,580 किसानों को 660.79 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया। बैंक का एनपीए स्तर 2.68 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से 0.82 प्रतिशत कम है।

सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक सभा बड़ी संख्या में जुटे समिति सदस्य।

जिले में 23 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित हुए। 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की मंजूरी मिली। 40 भवनविहीन समितियों के भूमि आवंटन प्रस्ताव में 22 को स्वीकृति मिली। 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण हुआ है। विधायक सहारण ने ग्रामीण किसानों को सहकारिता से जोड़ने का आश्वासन दिया। उप रजिस्ट्रार सैनी ने ‘सहकार से समृद्धि’ लक्ष्य बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet