जखोड़ा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का आरोप:ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, 600 बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का आरोप
जखोड़ा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने का आरोप:ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, 600 बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का आरोप
पिलानी : नवसृजित ग्राम पंचायत जखोड़ा के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। उनका आरोप है कि पंचायती राज चुनाव के लिए मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़ और उनके साथियों ने अन्य ग्राम पंचायतों, जिलों और राज्यों से करीब 600 लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से 317 मतदाताओं को ग्रामीण पहचानते तक नहीं हैं।
उनका कहना है कि फर्जी किरायेनामे बनवाकर बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश की गई है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच में बाहरी या अपात्र नाम हटाए जाएं, उच्चस्तरीय जांच टीम बने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर धरना जारी रहेगा और चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2410400


