[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में नेत्र चिकित्सा शिविर:95 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप, 48 का होगा ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में नेत्र चिकित्सा शिविर:95 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप, 48 का होगा ऑपरेशन

खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन में नेत्र चिकित्सा शिविर:95 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप, 48 का होगा ऑपरेशन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में 95 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 48 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया।

गरीब और असहाय लोगों के लिए चिकित्सा शिविर वरदान

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि मिशन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को निःशुल्क सिलाई सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री भी वितरित की जाती है।

समस्याओं का समाधान कराने में भी सहयोग

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाता है। मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलते हुए गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए आगे रहते हैं।

शिविर में स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, डॉ. ज्योति, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, ग्यारसी लाल, सुरेश सैनी, गोपीराम, महेश कुमार, हर्षित सहित स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं।

Related Articles