[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मू-ए-मुबारक शरीफ की जियारत कर मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मू-ए-मुबारक शरीफ की जियारत कर मांगी अमन-चैन व खुशहाली की दुआ

खानकाह-ए-कादरिया जामा मस्जिद में जश्न-ए-ताजदारें औलिया का आयोजन, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित खानकाह-ए-कादरिया जामा मस्जिद में शहर इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी की सदारत और सैय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी की कयादत में जश्न-ए-ताजदारें औलिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और गणमान्य लोग शामिल हुए।

अकीदतमंदों ने की मू-ए-मुबारक की जियारत

कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने मू-ए-मुबारक शरीफ की जियारत की। इस दौरान औलिया-ए-किराम की शान में मन्कबत और सूफियाना कलाम पेश किए गए। धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में अकीदतमंदों ने पूरी श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

कार्यक्रम के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे, तरक्की और उन्नति के लिए विशेष दुआ की गई। शहर इमाम सैय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी सहित मौजूद लोगों ने देश और समाज में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

औलिया-ए-किराम की शान में पेश किए कलाम

मरकजी मदरसा मदीना तुल ऊलूम चूरू के प्रिंसिपल मुफ्ती सिकंदर-ए-आजम, मौलाना अनीश रजा और मौलाना मुजाहिर ने जश्न-ए-ताजदारें औलिया के महत्व पर तकरीर की। इस दौरान औलिया-ए-किराम की शान में मन्कबत एवं सूफियाना कलाम पेश किए गए।

बड़ी संख्या में अकीदतमंद रहे मौजूद

कार्यक्रम में सैय्यद मुज्जफर, सैय्यद रेहान, सैय्यद नईम, सैय्यद अकरम, सैय्यद मंजूर आलम, सैय्यद हसनैन, सैय्यद यासीर, मौलाना दिलखुश, असलम, जावेद तुगलक, खुशी मोहम्मद, इमरान मलणस, आसिफ जरा, जावेद उस्ताद और मुस्लिम सिकरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं अकीदतमंद मौजूद रहे और दुआ में शामिल हुए।

Related Articles