सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण
दवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर मरीजों और ग्रामीणों को किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोर कुमार
बड़ाऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट—जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट” रही। कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों और बाह्य रोगी विभाग में आए मरीजों को फल वितरित किए गए।
सीनियर फार्मासिस्ट शिवचंद सैनी और फार्मासिस्ट दिनेश कुमावत ने आमजन को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दवाएं चिकित्सक की सलाह के अनुसार निर्धारित समय पर लेनी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के प्रतिजैविक दवाओं का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा दवा की समाप्ति तिथि की जांच करना जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी डॉ. सुभाष, डॉ. रतन, डॉ. रविन्द्र, डॉ. रोहन, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मुकेश, नर्सिंग ऑफिसर मनोज महला, प्रीति, अंतिमा, सुशीला, एआरजी मंजू, शालू, डीईओ योगेन्द्र, ओमशंकर, वार्ड बॉय सरोज, दीपिका, सनी, समाजसेवी अशोक शर्मा सहित अस्पताल स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे। राजस्थान फार्मासिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह यादव ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और ग्रामीणों का आभार जताया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2406359

