जगदीश बैरासरिया को नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग:कांग्रेस के 19 पार्षदों ने दिया समर्थन, नगर पालिका ईओ कृष्ण छाबा से की मुलाकात
जगदीश बैरासरिया को नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग:कांग्रेस के 19 पार्षदों ने दिया समर्थन, नगर पालिका ईओ कृष्ण छाबा से की मुलाकात
सादुलपुर : सादुलपुर नगर पालिका चुनाव के बाद अब नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थित 19 पार्षदों ने वार्ड 18 के पार्षद जगदीश बैरासरिया को नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की है।
पार्षदों ने इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को पत्र सौंपकर जगदीश बैरासरिया के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़े विपक्षी दल के रूप में सामने आई है।
19 पार्षदों ने पत्र देकर जताई सहमति
कांग्रेस और उसके समर्थित पार्षदों की ओर से दिए गए पत्र में बताया गया कि सभी 19 पार्षद जगदीश बैरासरिया को अपना नेता प्रतिपक्ष चुनना चाहते हैं। पार्षदों ने हस्ताक्षर और सहमति के साथ नगर पालिका प्रशासन से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।
पत्र पर वार्ड 26 के मो. रफीक पहाड़खानी, वार्ड 19 की अनीता सोनी, वार्ड 12 के हैदर अली, वार्ड 30 के अब्दुल मलिक, वार्ड 39 के असलम खान, वार्ड 33 के संजय बुरड़क, वार्ड 27 के मो. सलीम, वार्ड 9 की प्रेमलता सेनी, वार्ड 8 की असकरी बानो, वार्ड 36 के रवि कुमार, वार्ड 23 के इमरान बेग, वार्ड 22 की रुखसाना बानो, वार्ड 24 की जमीला, वार्ड 34 की सुनीता प्रजापत, वार्ड 18 के जगदीश बैरासरिया, वार्ड 40 की अंजू देवी, वार्ड 28 के राजेश तंवर, वार्ड 32 की आरती शर्मा और मनीराम ग्नोलिया के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
शहर के विकास में सत्ता पक्ष के साथ सहयोग की बात
पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन से जगदीश बैरासरिया को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध करने के साथ शहर के विकास कार्यों में सत्ता पक्ष के साथ सहयोग करने की बात भी कही।
इसी सिलसिले में पार्षदों ने नगर पालिका ईओ कृष्ण छाबा से मुलाकात की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
हालिया चुनाव के बाद नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्षदों की ओर से जगदीश बैरासरिया के नाम पर सहमति जताए जाने के बाद अब नगर पालिका प्रशासन की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406231


