[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी की दोनों नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना:कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- जन समस्याओं को किया जाएगा दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी की दोनों नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना:कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- जन समस्याओं को किया जाएगा दूर

पिलानी की दोनों नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना:कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- जन समस्याओं को किया जाएगा दूर

पिलानी : पिलानी की दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं और प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें दोनों नगर पालिकाओं के नए चेयरमैन, उपाध्यक्ष और पार्षदों के साथ कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिलानी-विद्या विहार नगर पालिका के नए चेयरमैन सिकंदर देवना और पिलानी नगर पालिका के चेयरमैन नागेंद्र बंटी नोवाल ने भाजपा बोर्ड बनने पर खुशी जताई। दोनों चेयरमैनों ने चुनाव के दौरान मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए राजीव सिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के समर्थन और शेखावत को दिया।

इस दौरान नगर पालिकाओं के उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह बालापोता और पृथ्वी सिंह बालापोता सहित नए पार्षदों ने भी अपने विचार रखे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद शहर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने और आमजन की समस्याओं को सुलझाने पर जोर रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, पार्षद नरेंद्र सिंह गुर्जर, विक्की लोहरा, विकास जाखोदिया, आदित्य वाल्मीकि, पूर्व पार्षद अनिल महला, विजय सिंह राठौड़, अनिल शर्मा, एडवोकेट कृष्ण सिंह बनगोठड़ी, सुनील झेरली, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, मोहित सैनी, लीलू सिंह, राजेंद्र सुलताना, तेजपाल सिंह छापड़ा और जितेंद्र सिंह राठौड़ फौजी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles