जन सेवा अभियान में लंबित खाता विभाजन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग
जन सेवा अभियान में लंबित खाता विभाजन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित राजस्व शिविरों में प्राप्त खाता विभाजन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेर खान मलकान सहजुसर ने बताया कि शिविरों के दौरान अनेक किसानों ने खाता विभाजन के लिए आवेदन किए थे, लेकिन अधिकांश प्रकरणों का अब तक निस्तारण नहीं हुआ है।
मलकान ने कहा कि तहसील कार्यालय में जानकारी लेने पर खाताधारकों को दोबारा उपस्थित होने के लिए कहा जा रहा है, जबकि शिविर के दौरान सभी पक्ष उपस्थित होकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर चुके थे। उन्होंने बताया कि कई खाताधारक रोजगार के सिलसिले में कोलकाता, बीकानेर, असम और विदेश तक जा चुके हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा बुलाना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जन सेवा अभियान के दौरान प्राप्त सभी लंबित खाता विभाजन प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कर किसानों को राहत प्रदान की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403665


