[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला शिक्षा अधिकारियों ने शतरंज प्रतियोगिता का किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

जिला शिक्षा अधिकारियों ने शतरंज प्रतियोगिता का किया अवलोकन

जिला शिक्षा अधिकारियों ने शतरंज प्रतियोगिता का किया अवलोकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रावतसर : हनुमानगढ़ जिले के रावतसर स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का जिला शिक्षा अधिकारियों ने अवलोकन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक यशपाल असीजा एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक च्यानमल भार्गव ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया और प्रतियोगिता की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने खेल कक्षों, खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था, शतरंज बोर्ड, खेल सामग्री, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने आयोजन समिति और विद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक सोच, निर्णय क्षमता और धैर्य का विकास करता है। प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ एवं विद्यालय स्टाफ के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles