[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में छठा श्री श्याम सुनवाई महोत्सव मनाया:मंदिर शिखर पर लहराया सूरजगढ़ निशान, दिन भर चले धार्मिक कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में छठा श्री श्याम सुनवाई महोत्सव मनाया:मंदिर शिखर पर लहराया सूरजगढ़ निशान, दिन भर चले धार्मिक कार्यक्रम

पिलानी में छठा श्री श्याम सुनवाई महोत्सव मनाया:मंदिर शिखर पर लहराया सूरजगढ़ निशान, दिन भर चले धार्मिक कार्यक्रम

पिलानी : पिलानी में श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से गुरुवार को छठा श्री श्याम सुनवाई महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भव्य श्री सूरजगढ़ निशान शोभायात्रा, श्री श्याम रसोई (महाप्रसाद) और रात्रि संकीर्तन का आयोजन किया गया।

श्री सूरजगढ़ निशान शोभायात्रा के दौरान रॉयल महाकाल ग्रुप, उज्जैन की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रही। शोभायात्रा में भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई के तहत महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु

रात्रि संकीर्तन में दिल्ली, सूरजगढ़, चिड़ावा और रेवाड़ी से आए कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सुनील सचदेवा, हेमंत ठाकुर और सुकृति अग्रवाल (दिल्ली), योगेश शर्मा, दिनेश शेखावत और जस्सी सैनी (सूरजगढ़ दरबार), शुभम गोयल (चिड़ावा) और प्रवीण वर्मा (रेवाड़ी) ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। अजय (रेवाड़ी) ने श्रृंगार सेवा की।

इत्र वर्षा और छप्पन भोग रहा आकर्षण

श्री श्याम अरदास कीर्तन के दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान इत्र वर्षा, छप्पन भोग और मनमोहक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भक्ति संगीत के बीच देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

ये रहे मौजूद

इस आयोजन में श्री श्याम सेवा मंडल के विनय तोला, कैलाश डाडा, पवन जखोड़िया, सुरेंद्र सोनी, सुरेश हलवाई, श्रवण बुड़ाकिया, अरुण सैनी, राजीव डिंगलीवाल, राकेश बंसल, शरद बगड़िया, राकेश दादरवाल, कृष्ण झाझडिया, रामगोपाल बंसल, राकेश भार्गव, मक्खन चोटिया, सुनील चोटिया, अमित बाबा, डॉ. महेश, राहुल बुड़ाकिया, अनूप डाडा, लोकेश डाडा, भावेश, पूर्व तोला, अजय डालमिया, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद मित्तल, बंटी मित्तल, नरेश धींधवावाला, मुकेश लिखवावाला, नवीन चनानिया, श्रीराम सैनी, संजय खटोड़, वैद्य दिनेश शर्मा और राजकुमार मायारामका सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

महोत्सव में हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत चंद्रमा दास पुजारी और बाबा हरिनाथ आश्रम झेरली के महंत योगी दशहरा नाथ महाराज मौजूद रहे। सूरजगढ़ श्याम दरबार की ओर से भक्त हजारीलाल, ओमप्रकाश, श्रीराम, रुकमानंद और विष्णु भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet