नगर परिषद के नए सभापति-उपसभापति ने संभाला पदभार:राठौड़ और सहारण रहे मौजूद, जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर
नगर परिषद के नए सभापति-उपसभापति ने संभाला पदभार:राठौड़ और सहारण रहे मौजूद, जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका और उप सभापति ओमप्रकाश इंदोरिया ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने दोनों नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण समारोह से पहले पंडितों ने सभापति और उप सभापति से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व पर शहर के विकास को गति देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर चूरू के विकास के लिए काम करने की बात कही। राठौड़ ने नए सभापति और उप सभापति को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सबसे ऊपर रखने पर जोर दिया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नगर परिषद के नए बोर्ड से शहरवासियों को विकास की उम्मीदें हैं। शहर में सड़क, सफाई, पीने का पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कोशिशें होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ शहर के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद बेहतर तालमेल से काम करेगी।
पदभार संभालने के बाद सभापति विनय कुमार गोयनका ने कहा कि वे शहर के विकास और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और स्वच्छ, सुंदर और विकसित चूरू बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।
उप सभापति ओमप्रकाश इंदोरिया ने कहा कि वे सभापति और सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से भी नगर परिषद के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर पदमसिंह राठौड़, विमला गढ़वाल, मोहनलाल गढ़वाल, वासुदेव चावला, अख्तर खान, सुनील ढाका, राकेश दाधीच, बाबू इस्माइल, भागीरथ सैनी, मनोज गढ़वाल और अश्विनी बुडानिया सहित भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2400148

