[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर कलेक्टर के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाई:फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने, कोई फाइनेंशियल लेन-देन ना करने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर कलेक्टर के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाई:फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने, कोई फाइनेंशियल लेन-देन ना करने की अपील

सीकर कलेक्टर के नाम से फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाई:फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने, कोई फाइनेंशियल लेन-देन ना करने की अपील

सीकर : सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के नाम से फेसबुक पर किसी ने फेक प्रोफाइल बना दी। कलेक्टर को सूचना मिलते ही उन्होंने साइबर पुलिस थाने में सूचना दी। कलेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि इस प्रोफाइल के जरिए किसी भी तरह का फाइनेंशियल लेन-देन न करें और इसके दुरुपयोग को रोकने में सहयोग करें। मामले में साइबर पुलिस को शिकायत दी गई है।

कलेक्टर आशीष मोदी ने सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल को लेकर अलर्ट पोस्ट लिखी और मूल फेसबुक अकाउंट पर फर्जी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। कलेक्टर मोदी ने आमजन से फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने की भी अपील की है।

कलेक्टर मोदी ने फेसबुक पर लिखा कि, “प्रिय दोस्तों, मेरे संज्ञान में आया है कि किसी ने मेरे नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है और मेरी फ्रेंड लिस्ट तथा प्रोफेशनल नेटवर्क के लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। मैं अपने सभी दोस्तों और संपर्कों से अनुरोध करता हूं कि वे इस फर्जी प्रोफाइल को रिपोर्ट करें और इससे आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें। साथ ही, इस फर्जी अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश, मदद की मांग, आर्थिक सहायता या व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ी किसी भी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करें। इस प्रोफाइल को रिपोर्ट करने और इसके दुरुपयोग को रोकने में आपके सहयोग के लिए मैं आभारी रहूंगा।”

इधर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने साइबर पुलिस को भी शिकायत की है। हालांकि, अब फेसबुक पर ये फर्जी अकाउंट नजर नहीं आ रहा है। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर ना करने की भी अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22