सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:रोडवेज बस से उतरने के बाद चला पता; गाड़ी में रखे बैग से सामान चोरी
सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:रोडवेज बस से उतरने के बाद चला पता; गाड़ी में रखे बैग से सामान चोरी
सीकर : सीकर में महिला की सोने की तोड़ने का मामला सामने आया है। नागौर से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस से उतरने के बाद महिला को चेन गले में नहीं मिली। वहीं किराए की गाड़ी में बैठे कोटा एक व्यक्ति के बैग में से सामान चोरी हो गया। दोनों मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
महिला की सोने की चेन तोड़ी
डीडवाना कुचामन जिले के खानड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार ने लोसल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर की सुबह वह अपनी 72 साल की मां मोहरी देवी को बाइक पर बैठाकर लोसल लेकर आए थे। यहां से मां बामणी स्टैंड पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
नागौर से दिल्ली जाने वाली एक रोडवेज बस में बैठ गई थी। कंडक्टर ने कहा कि बस बामणी बस स्टैंड पर नहीं रुकेगी। मां बस से वापस उतर गई। कुछ देर बाद देखा तो गने में 3 तोले की सोने की चेन नहीं थी, जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए थी।
गाड़ी में रखे बैग से सामान चोरी
कोटा के आरकेपुरम एरिया के रहने वाले बाजीराव देसाई ने खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह 10 नवंबर को परिवार के साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद जीणमाता और अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाने के लिए गाड़ी बुक की थी।
दोपहर 12 बजे दर्शन के लिए रवाना हुए और रात को करीब 8:30 बजे रींगस पहुंच गए। इसके बाद रात 11 बजे की ट्रेन पकड़कर सुबह 5:15 बजे कोटा पहुंच गए। तब बैग को चेक किया तो क्रेडिट कार्ड, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान गायब मिला। बाजीराव देसाई का कहना है कि उन्होंने दर्शनों के दौरान अपना बैग उस गाड़ी में ही रखा था, जो उन्होंने दर्शन के लिए बुक की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534233


