लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह:भाजपा निकाय प्रभारी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दी बधाई
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह:भाजपा निकाय प्रभारी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को दी बधाई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा के निकाय प्रभारी रहे सुनील कुमावत के शुक्रवार को लक्ष्मणगढ़ शहर पहुंचने पर दीपावली स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे दीपक जाजोदिया ने निजी होटल में कार्यक्रम रखा। इसमें सुनील कुमावत का सम्मान किया गया।
चुनाव के अनुभव साझा किए
कार्यक्रम में नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने चुनाव के दौरान के अनुभव साझा किए।सुनील कुमावत ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पार्षदों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें नगर के विकास, जनहित और लोगों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।
आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा
उन्होंने पार्षदों से पार्टी की विचारधारा और संगठन की भावना के अनुरूप आपसी तालमेल से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे नगर के विकास को गति मिलेगी और जनता की उम्मीदें पूरी होंगी। कार्यक्रम में मौजूद पार्षदों ने भी अपने विचार रखे। दीपावली के मौके पर हुए इस मिलन समारोह में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं और पार्षदों को मिलने का मौका मिला। वक्ताओं ने आगे भी तालमेल और सहयोग से जनहित के काम करने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534220

