पाटन के कांथली की मुख्य सड़क पर जलभराव:कीचड़ फैलने से लोग परेशान, सरपंच बोले- सड़क को मंजूरी नहीं मिली, इसलिए शुरू नहीं हुआ निर्माण
पाटन के कांथली की मुख्य सड़क पर जलभराव:कीचड़ फैलने से लोग परेशान, सरपंच बोले- सड़क को मंजूरी नहीं मिली, इसलिए शुरू नहीं हुआ निर्माण
पाटन : पाटन इलाके की ग्राम पंचायत मोठूका के कांथली गांव की मुख्य सड़क कई दिनों से गंदे पानी और कीचड़ से भरी है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे लोगों को रोज आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पहले पक्की थी और कुछ जगहों पर टूट गई थी। मरम्मत के बजाय नई सड़क बनाने के लिए इसे पूरी तरह तोड़ दिया गया, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ। सड़क टूटने के बाद गांव का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा होने लगा। अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कई बार सरपंच को समस्या बताई। सरपंच का कहना है कि सड़क को अब तक मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए निर्माण शुरू नहीं हो सका। नर्सिंग ऑफिसर संजोग योगी ने गांव की गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि ऐसे हालात रहे तो बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मंजूरी देने की मांग की है, ताकि गांव की समस्या दूर हो और लोगों का आना-जाना आसान हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534241

