[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के हुडेरा गांव में वोटिंग का बहिष्कार:ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने से ग्रामीणों में गुस्सा, अधिकारी समझाइश करने पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के हुडेरा गांव में वोटिंग का बहिष्कार:ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने से ग्रामीणों में गुस्सा, अधिकारी समझाइश करने पहुंचे

सीकर के हुडेरा गांव में वोटिंग का बहिष्कार:ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने से ग्रामीणों में गुस्सा, अधिकारी समझाइश करने पहुंचे

सीकर : सीकर जिले के हुडेरा गांव में ग्राम पंचायत का मुख्यालय बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने 14 और 16 नवंबर को होने वाले पंचायतीराज चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। पंचायतों के पुनर्गठन के समय राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत का मुख्यालय बदलकर शेखीपुरा कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ग्राम पंचायत मुख्यालय को दोबारा बहाल नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही निर्वाचन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने शुक्रवार को वोटिंग का बहिष्कार किया।
ग्रामीणों ने शुक्रवार को वोटिंग का बहिष्कार किया।

60 साल पुराने मुख्यालय को बदलने से है रोष

ग्रामीणों का कहना है कि हुडेरा ग्राम पंचायत करीब 60 साल पहले बनी थी। हाल ही में हुए पंचायतों के पुनर्गठन के दौरान राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत का मुख्यालय बदलकर शेखीसर कर दिया था। इस फैसले से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखे बिना ये फेरबदल किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

60 साल पहले बनी थी हुडेरा ग्राम पंचायत।
60 साल पहले बनी थी हुडेरा ग्राम पंचायत।

अधिकारियों की समझाइश और वार्ता रही विफल

हुडेरा ग्राम पंचायत में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के तहत 14 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों और 16 नवंबर को पंच-सरपंच की वोटिंग होनी है। वोटिंग के बहिष्कार के बावजूद संबंधित SDM ने अबतक वोटिंग करवाने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि प्रशासन के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की कोशिश करते हुए वोट करने की अपील की है। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से पंचायत मुख्यालय हुडेरा करवाने की मांग पर अड़ी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22