[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिला परिषद के 39 वार्डों और 13 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय: लॉटरी से हुआ श्रेणीवार आवंटन, बच्चों ने निकाली पर्चियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिला परिषद के 39 वार्डों और 13 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय: लॉटरी से हुआ श्रेणीवार आवंटन, बच्चों ने निकाली पर्चियां

चूरू जिला परिषद के 39 वार्डों और 13 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय: लॉटरी से हुआ श्रेणीवार आवंटन, बच्चों ने निकाली पर्चियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में चूरू जिला परिषद के वार्ड सदस्यों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए तथा जिले की सभी 13 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों व आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान समायरा, शिफान व अलीजा आदि बच्चों ने लॉटरी निकाली। इस अवसर पर सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, तारानगर पूर्व प्रधान संजय कस्वां, एडीएम अर्पिता सोनी, डॉ राहुल कस्वां, पदमसिंह राठौड़, नारायण बेनीवाल, पुरूषोत्तम शर्मा, डॉ प्रशांत शर्मा, डॉ रविन्द्र बुडानिया, शिवप्रकाश शर्मा, गोविंद राहड़, सुनील बुडानिया, छोटूलाल, अजय सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतनिधियों, मीडियाकर्मियों व आमजन ने सहभागिता की।

जिला परिषद सदस्यों के लिए यह रहेगा श्रेणीवार आवंटन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड सदस्यों (एकल निर्वाचन क्षेत्रों) के आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन आम चुनाव-2026 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के आरक्षण हेतु लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान चूरू जिला परिषद के कुल 39 वार्डों के लिए श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि चूरू जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 11, 13, 16 व 35 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए, वार्ड संख्या 4, 12, 14, 15 व 17 अनुसूचित जाति सामान्य के लिए, वार्ड संख्या 6, 7, 9 व 28 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, वार्ड संख्या 22, 24, 25 व 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए तथा वार्ड संख्या 2, 3, 5, 8, 10, 19, 20, 23, 26 व 36 अनारक्षित (महिला) श्रेणी एवं वार्ड संख्या 18, 21, 27, 29, 30, 31, 33, 34, 37, 38 व 39 अनारक्षित रखे गए हैं।

प्रधान पदों के लिए यह रहेगा श्रेणीवार आवंटन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि लॉटरी के बाद आरक्षण निर्धारण के अनुसार राजगढ़, सिद्धमुख, सरदारशहर व रतनगढ़ पंचायत समिति के प्रधान पद सामान्य श्रेणी के लिए, सरदारशहर पूर्व, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू), सुजानगढ़ व बीदासर पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला के लिए, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर का प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति प्रधान पद को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, चूरू व भानीपुरा पंचायत समिति प्रधान अनुसूचित जाति के लिए तथा तारानगर पूर्व पंचायत समिति का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए। इस प्रकार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के संदर्भ में जिले की सभी 13 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण किया गया है।

Related Articles