[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी चयनित:सुजानगढ़ में 70वीं प्रतियोगिता का समापन, 17 और 19 साल के खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी चयनित:सुजानगढ़ में 70वीं प्रतियोगिता का समापन, 17 और 19 साल के खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे

जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी चयनित:सुजानगढ़ में 70वीं प्रतियोगिता का समापन, 17 और 19 साल के खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की राजकीय पीसीबी स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय 17 व19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग लॉन टेनिस खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ।

प्रिंसिपल रणवीर सिंह महरिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि व भामाशाह एडवोकेट निरंजन सोनी ने खिलाड़ियों को अनुशासित जीवन जीने की सीख देते हुए सफल आयोजन के लिए खेल प्रभारी विनोद गोदारा व स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि गिरधर शर्मा, चैनरूप दायमा, भामाशाह कौशल्या गुलेरिया, तिलोक चन्द दूधवाल, वाइस प्रिंसिपल सुनीता शर्मा मंच पर मौजूद थे। गिरधर शर्मा व चैनरूप दायमा ने भी सम्बोधित किया। समाजसेवी भीमराज सोनी की स्मृति में प्रतियोगिता में सहयोग के लिए एडवोकेट निरंजन सोनी का अभिनंदन किया गया।

स्टेट में ये चयनित हुए खिलाड़ी

  • 17 वर्षीय छात्र वर्ग में रुद्र प्रजापत ( गोल्ड मेडल ) भावेश स्वामी ( सिल्वर मेडल )
  • 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में अनामिका ( गोल्ड मेडल ) कल्पना ( सिल्वर मेडल )
  • 19 वर्षीय छात्र वर्ग में तनुज ( गोल्ड मेडल ) हिमांशु रांकावत ( सिल्वर मेडल )
  • 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में कृष्णा बेनीवाल ( गोल्ड मेडल ) मोनिका ( सिल्वर मेडल )

Related Articles