लाठ स्कूल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता शुरू, कुतुबपूरा ने जीता पहला मुकाबला
लाठ स्कूल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता शुरू, कुतुबपूरा ने जीता पहला मुकाबला
मंड्रेला : पिलानी रोड स्थित लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी। मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल अजीज खान एवं भामाशाह विनोद सिंह निर्वाण रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और खेल ध्वज फहराने के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई गई।

अंडर-19 वर्ग के पहले मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतुबपूरा ने श्रीमती बनारसी देवी लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंड्रेला को हराया। वहीं अंडर-17 में आरएन टैगोर झुंझुनूं की टीम विजेता रही। आयोजन में हाजी अब्दुल अजीज खान ने पूरी राशि का सहयोग देने की घोषणा की। प्रवासी भामाशाह दीपक रुंगटा ने 31 हजार, कांति प्रसाद मंडेलिया ने 11 हजार और सुभाष शर्मा ने 11 हजार रुपए सहयोग राशि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या पिंकी काला ने की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399927


