[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंचल नाथ टीले पर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंचल नाथ टीले पर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन

चंचल नाथ टीले पर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन

झुंझुनूं : स्थानीय चंचल नाथ टीले पर आगामी 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव एवं सतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को टीले पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। बूटिंया धाम के महन्त निरंजन नाथ महाराज, टीले के संत विचार नाथ महाराज एवं महोत्सव के मुख्य यजमान अमरनाथ जांगिड़ ने पंडित मुकेश महमिया के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

देवी-देवताओं को दिया निमंत्रण

भूमि पूजन के अवसर पर मां दुर्गा, भगवान शंकर, गणेश जी, वीर हनुमान, मां सरस्वती एवं भैरव जी की भव्य मूर्तियों का ऑर्डर दिया गया। इसके पश्चात गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्ड द्वारा निमंत्रण देकर सभी देवी – देवताओं को महोत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजक दीपक जांगिड़ ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सतचंडी महायज्ञ सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न होंगे। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर गणेश नाथ महाराज, नीरज जांगिड़, उमाशंकर महमिया, पवन जांगिड़, राकेश व्यास, रामगोपाल महमिया, राजकुमार बेरवाल, राजेश शर्मा, नारायण प्रसाद किरोड़ी वाल, नटवर बुडानिया, शंभू शंकर पुरोहित, रामू फोटोग्राफर, विमल सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles