दूध के सही दाम और नकली दूध पर रोक को लेकर 24 सितंबर को दादिया में किसान सभा
दूध उत्पादक किसानों और पशुपालकों के मुद्दों पर होगी चर्चा, बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान
झुंझुनूं : किसानों और पशुपालकों से जुड़े मुद्दों को लेकर 24 सितंबर को दादिया में विशाल किसान सभा आयोजित की जाएगी। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी राजेश कटेवा के सानिध्य में होने वाली सभा में दूध के उचित एवं लाभकारी दाम दिलाने और नकली दूध के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार सभा का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों और पशुपालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा दूध के उचित मूल्य को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाना है। इसके साथ ही क्षेत्र में नकली दूध के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग भी रखी जाएगी।
किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने बताया कि किसान सभा 24 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे चनाणा बालाजी धाम, दादिया (सीकर) में आयोजित होगी। सभा में किसानों की समस्याओं, दूध के उचित मूल्य और दूध में मिलावट के खिलाफ आवश्यक कदमों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों से अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचकर सहभागिता करने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399927


