वार्ड 5 से जीत के बाद कमलेश लांबा का भव्य स्वागत: ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच वार्डवासियों ने किया अभिनंदन
वार्ड 5 से जीत के बाद कमलेश लांबा का भव्य स्वागत: ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच वार्डवासियों ने किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद कमलेश लांबा की जीत के बाद वार्डवासियों की ओर से बुधवार को उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया तथा आतिशबाजी की। महिलाओं और बुजुर्गों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी।
स्वागत समारोह के दौरान आयोजित संक्षिप्त सभा में कमलेश लांबा ने अपनी जीत को वार्ड के नागरिकों की जीत बताया और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखने का प्रयास करेंगी। उन्होंने पानी, बिजली, साफ-सफाई और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा नेता हर्ष लांबा ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और लोगों के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वार्डवासियों के बीच उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में किसनाराम बाबल, प्रकाश लांबा, राजकुमार, मोहम्मद हुसैन, सादिक खान, रमजान खान, सलीम भाटी, शमसुद्दीन, शेर मोहम्मद खान, समीर खान, आदिल खान, मुस्लिम मोयल, सलीम कुरैशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। पार्षद तौफीक खान, आरिफ खान और अजीज खान सहित अन्य कांग्रेस पार्षद भी उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं, युवाओं और वार्डवासियों की भागीदारी रही। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पार्षद को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399927


