सुरेश महला के कथित बयान को लेकर विवाद, विहिप ने थाने में दी शिकायत
‘भगवा गुंडे’ और ‘आतंक’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल का आरोप; सार्वजनिक माफी की मांग, माफी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमा सैय्यद के पदभार ग्रहण समारोह के बाद बुधवार को निकाली गई विजय रैली के दौरान वार्ड नंबर 1 में हुई घटना को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष सुरेश महला के मीडिया के समक्ष दिए गए कथित बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है।
विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का आरोप है कि कथित बयान में सनातनी समाज के लिए ‘भगवा गुंडे’ और ‘भगवा गुंडों ने आतंक मचाया’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार और हमला किए जाने का भी उल्लेख किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद संयोजक खेमसिंह, मंत्री मनोज सैन, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह परिहार तथा महंत रविनाथ महाराज सहित अन्य लोगों ने बिसाऊ पुलिस थाने में सुरेश महला के खिलाफ शिकायत दी है। परिषद पदाधिकारियों और महंत रविनाथ महाराज ने कथित बयान पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कथित बयान के वास्तविक शब्दों और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399988


