[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच सिंघाना ने जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच सिंघाना ने जीता

केसीसी के नेहरू मैदान में सीपीएल ग्रुप कॉपर के सौजन्य से शुरू हुआ सीजन-3, 28 टीमें ले रही हैं भाग

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में मंगलवार देर रात सीपीएल ग्रुप कॉपर के सौजन्य से सीजन-3 टेनिस बॉल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. आदित्य रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी बबलू अवाना, डॉ. नगेंद्र, धर्मा पहलवान, सुमन कुमार, अधिवक्ता आलोक मान, रतिराम डुमोली, घनश्याम और अजय कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता आयोजक रामावतार ने बताया कि प्रतियोगिता में 28 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला मावंडा और सिंघाना के बीच खेला गया। मावंडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंघाना की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

खेलों से युवाओं को मिलता है मंच

मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं को आपस में जोड़ने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। इस अवसर पर नरेश जोड़ा, रामौतार, दिनेश, मोनू, पंकज, शेरसिंह, राजवीर सहित आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Related Articles