सर्व समाज के वाजिब कार्य प्राथमिकता से होंगे: नरेंद्र सिंह शेखावत
डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष का किया अभिनंदन, अंबेडकर पार्क विकसित करने का भी दिया भरोसा
सूरजगढ़ : नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सर्व समाज के वाजिब कार्यों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्राथमिकता से करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि सही और जायज काम के लिए पालिका पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटेगा। कस्बे के सर्वांगीण विकास के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
शेखावत ने कहा कि युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिलाने, कस्बे को साफ-सुथरा रखने, बेहतर रोशनी व्यवस्था और पालिका के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अंबेडकर पार्क के विकास को लेकर भी काम करने की बात कही।
समिति ने किया सम्मान
डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान साफा और पंचशील पहनाकर तथा भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। समिति की ओर से पालिका उपाध्यक्ष अनूप कानोडिया और पार्षद अशोक कुमार सेन का भी सम्मान किया गया।
समिति संरक्षक शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल और छोटेलाल गजराज डीसी ने पालिका मंडल के आगामी पांच वर्ष के कार्यकाल में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई और कस्बे के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर समिति सचिव राधेश्याम चिरानिया, पूर्व अध्यक्ष गुलझारी लाल चावला, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा, गोपीराम सौंकरिया, फूलचंद फुलवारिया, पूर्व तहसीलदार महावीर प्रसाद बाकोलिया, हुक्मीचंद कनवाड़िया, सज्जन कुमार कटारिया और रोहिताश कनवाड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2402467


