[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

केसीसी से डिजिटल लेन-देन तक बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी, गोगाजी मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

चूरू : भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिला अग्रणी कार्यालय की ओर से झारिया में जाहरवीर गोगाजी मेले के दौरान वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक मेला-वित्तीय साक्षरता के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए स्टॉल पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

एलडीएम राहुल देवराव गोले ने ग्रामीणों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ‘कृषिका एप’ की जानकारी देते हुए बताया कि किसान इसके माध्यम से घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मनी म्यूल खाते, क्यूआर कोड, डिजिटल लेन-देन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित स्वयं सहायता समूहों एवं जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं के बारे में बताया।

नाबार्ड के डीडीएम जेएल निर्वाण ने पशुपालन, डेयरी फार्म, भंडारगृह और पॉलीहाउस जैसी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। आरसेटी निदेशक मयूर सोलंकी ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की आरसेटी के माध्यम से विभिन्न नि:शुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण लेकर युवा और ग्रामीण स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।

क्रिसिल फाउंडेशन के सीबीओ दिनेश रांकावत ने कटे-फटे नोट बदलने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जाहरवीर गोगाजी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और सफाई की गई। इस दौरान दिनेश तंवर, राजवीर सिंह, विक्रम सिंह, अनिल शर्मा, गुमानसिंह शेखावत, नवाब खान, प्रेमचंद खारड़िया, दलजीत सिंह, सुनील मेघवाल, सफीक खान और जयकिशन स्वामी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन राजवीर सिंह ने किया।

Related Articles