टोडरमल महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित
स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, प्रश्नोत्तरी में सावित्री स्वामी प्रथम
उदयपुरवाटी : कस्बे के श्री टोडरमल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल मीणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया।
शिविर के प्रथम चरण में एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई की तथा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सावित्री स्वामी ने प्रथम, इशांत शर्मा ने द्वितीय तथा निखिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य अतिथि बाबूलाल मीणा सहित महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2402467


