[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिले के नगर निकाय के सभापति एवं अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिले के नगर निकाय के सभापति एवं अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम जारी

नगर निकाय का परिणाम जारी : 3 जगह लॉटरी से निकला परिणाम, तो वहीं 4 जगह एक-एक मतों से मिली जीत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों के नतीजों के बाद सोमवार को अध्यक्ष और सभापति चुनाव के साथ शहरों की सियासी तस्वीर साफ हो गई। जिले के 19 नगरीय निकायों में कांग्रेस ने 10 और भाजपा ने 8 निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि एक निकाय में निर्दलीय उम्मीदवार जीता।

कई निकायों में किसी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने से निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका में रहे। मलसीसर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिलने के बाद पर्ची से फैसला हुआ और भाजपा के पवन कुमार अध्यक्ष बने।

अब पढ़िए- कहां कौन रहा विजेता

  • झुंझुनूं में अब्दुल्ला ने 10 वोट से जीते झुंझुनूं नगर परिषद के सबसे चर्चित मुकाबले में कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने भाजपा के मनु धनखड़ को 35-25 के मुकाबले में शिकस्त दी। 60 सदस्यीय परिषद में अब्दुल्ला को 35 और मनु धनखड़ को 25 वोट मिले।
  • मलसीसर में बराबरी के बाद पर्ची से फैसला: मलसीसर में कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले। बराबरी के बाद नियम के अनुसार पर्ची से फैसला किया गया। भाजपा के पवन कुमार के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया।
  • बिसाऊ में एक वोट ने बदला समीकरण: बिसाऊ में कांग्रेस की सलमा ने भाजपा की सोनम देवी को महज एक वोट से हराया। चुनाव से पहले भाजपा के पास 13 और कांग्रेस के पास 12 पार्षद बताए जा रहे थे, लेकिन मतदान में समीकरण बदल गया और कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहीं।
  • उदयपुरवाटी में भी एक वोट से जीत: उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा को 18 और कांग्रेस प्रत्याशी को 17 वोट मिले। यहां भी अध्यक्ष पद का फैसला एक वोट के अंतर से हुआ।
  • जाखल में भाजपा की 10 वोट से जीत: जाखल में भाजपा के भगवान सिंह को 15 और कांग्रेस प्रत्याशी को 5 वोट मिले। भाजपा ने 10 वोट के अंतर से अध्यक्ष पद हासिल किया।
  • मंडावा-सुलताना में कांग्रेस 9-9 वोट से जीती: मंडावा में कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा को 17 और भाजपा को 8 वोट मिले। वहीं सुलताना में कांग्रेस की सोनिया को 17 और भाजपा को 8 वोट मिले। दोनों जगह कांग्रेस ने 9 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
  • चिड़ावा, नवलगढ़ और मंड्रेला में 7 वोट का अंतर: चिड़ावा में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी ने भाजपा को 26-19 से हराया। नवलगढ़ में कांग्रेस की माया देवी भी 26-19 से जीतीं। मंड्रेला में कांग्रेस की प्रवीण बानो ने भाजपा को 16-9 से हराया। तीनों निकायों में कांग्रेस की जीत का अंतर 7 वोट रहा।
  • मुकुंदगढ़ में 5, सिंघाना में 3 वोट से कांग्रेस आगे: मुकुंदगढ़ में कांग्रेस के सत्यनारायण सैरी ने भाजपा को 15-10 से हराया। सिंघाना में कांग्रेस की पिंकी को 19 और भाजपा को 16 वोट मिले। यहां कांग्रेस की जीत का अंतर तीन वोट रहा।
  • डूंडलोड में भाजपा सिर्फ 2 वोट से जीती: डूंडलोड में भाजपा के सचिन सैनी को 11 और कांग्रेस को 9 वोट मिले। भाजपा ने दो वोट के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
  • खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध: खेतड़ी नगर पालिका में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं।
  • सूरजगढ़ में निर्दलीय बने अध्यक्ष: सूरजगढ़ में कांग्रेस और भाजपा को पीछे छोड़ते हुए निर्दलीय नरेंद्र सिंह अध्यक्ष बने। इस तरह जिले के 19 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस 10, भाजपा 8 और निर्दलीय के खाते में एक सीट गई।

Related Articles