भाजपा के मदनलाल गुलेरिया बने सुजानगढ़ के सभापति:कांग्रेस के अमित मारोठिया को 32 वोट से हराया, 15 निर्दलीयों के वोट भी मिले
भाजपा के मदनलाल गुलेरिया बने सुजानगढ़ के सभापति:कांग्रेस के अमित मारोठिया को 32 वोट से हराया, 15 निर्दलीयों के वोट भी मिले
सुजानगढ़ : भाजपा के मदनलाल गुलेरिया सुजानगढ़ के सभापति चुने गए हैं। मदलाल गुलेरिया के पक्ष में 60 में से 46 वोट पड़े। उन्होंने कांग्रेस के अमित मारोठिया को 32 वोट से हराया। अमित मारोठिया को 14 वोट मिले। यहां भाजपा के 31 पार्षद जीते थे। इसके बाद 13 निर्दलीय भाजपा को समर्थन देकर पार्टी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के 9 पार्षद जीते थे। उन्हें 5 अन्य पार्षदों ने वोट दिया। सुजानगढ़ में 20 निर्दलीय पार्षद जीते थे।
मतदान के दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थित पार्षद वोट देने पहुंचे। उसके बाद भाजपा के पार्षद सालासर की बाडा़ बंदी से बस द्वारा सीधे नगर परिषद पहुंचे। भाजपा के जीते और समर्थित निर्दलीय पहुंचे तो लम्बी कतार लग गईं। इस दौरान मतगणना पूरी होने से पहले हो भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2388325

