[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में तेजा दशमी पर तीन जगह हुए जागरण:वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा माहौल, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में तेजा दशमी पर तीन जगह हुए जागरण:वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा माहौल, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

सरदारशहर में तेजा दशमी पर तीन जगह हुए जागरण:वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा माहौल, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में तेजा दशमी के मौके पर वीर तेजाजी महाराज के विशाल जागरण हुए। ये जागरण सरदारशहर के कल्याणपुरा फांटा, भोजरासर और सिंगड़ी गांव में आयोजित किए गए। इन तीनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में तेजा भक्त इकट्ठा हुए। वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में चूरू सांसद राहुल कस्वां मुख्य अतिथि थे। सरस डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड और इंद्राज सारण विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि वीर तेजाजी महाराज को पूरे देश में माना जाता है। उन्होंने समाज सुधार और गायों की रक्षा के लिए बहुत काम किया। गायों को बचाने के लिए उन्होंने अपने प्राण तक दे दिए। उनके जीवन और आदर्शों से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती है।

कल्याणपुरा फांटा पर हुए जागरण में गायक सोनू बावरा और शेराराम ने वीर तेजाजी महाराज के भजन सुनाए। इन भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भोजरासर में भजन गायिका विमला बाईसा, जोधपुर के जयनारायण कुचेरा और महेंद्र ईनाणा ने प्रस्तुतियां दीं। उनके भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

सिंगड़ी गांव के जागरण में मुन्नाराम सिहाग, पारूल भांभू और डांसर खुशी चौधरी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। यहां भी कलाकार देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। तीनों जागरणों में कलाकारों ने ‘तेजल सुपर डुपर’, ‘तेजल म्हारो रखवा लो’ और ‘देवों में देव हजारों है, पर मेरे तेजाजी महाराज का क्या कहना’ जैसे कई भजन गाए। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का खूब आनंद लिया। सभी जगहों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पूरा वातावरण वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा।

Related Articles