रींगस नगरपालिका में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला:बीजेपी से अमित और कांग्रेस से अशोक कुमार के बीच टक्कर, 21 सितंबर को होगी वोटिंग
रींगस नगरपालिका में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला:बीजेपी से अमित और कांग्रेस से अशोक कुमार के बीच टक्कर, 21 सितंबर को होगी वोटिंग
रींगस : रींगस नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय सरिता निठारवाल और कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी।
दो प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन सरिता निठारवाल और हरदयाल सिंह चौधरी ने अपने नाम वापस लिए। पार्षद हरदयाल सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस से नामांकन भरा था। लेकिन पार्टी ने अशोक कुमावत को टिकट दिया है। इसलिए उन्होंने कुमावत को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस लिया। नाम वापसी के बाद अब चुनावी मैदान में भाजपा से अमित कुमार शर्मा ‘मामा’ और कांग्रेस से अशोक कुमार कुमावत आमने-सामने होंगे।
दोनों पार्टियों ने की बाड़ाबंदी
भाजपा और कांग्रेस दोनों में कड़ी सुरक्षा के साथ बाड़ाबंदी चल रही है। रींगस में कुल 35 पार्षद हैं। भाजपा ने अपने 11 पार्षदों के साथ निर्दलय को भी बाड़ाबंदी में शामिल किया है। इसी तरह कांग्रेस ने अपने 5 पार्षदों के साथ निर्दलय को बाड़ाबंदी में रखा है।
जनचर्चा और राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भाजपा के बाड़ाबंदी खेमे में पर्याप्त से ज्यादा पार्षद हैं। वहीं, कांग्रेस अभी भी निर्दलीय पार्षदों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इससे भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है। हालांकि, क्रॉस वोटिंग के डर से दोनों पार्टियों ने बाड़ाबंदी में कड़ी सुरक्षा रखी है।
रींगस में कुल 35 पार्षद हैं, जिनमें 11 भाजपा के, 5 कांग्रेस के और 19 निर्दलीय हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही निर्दलियों के सहयोग से शहरी सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2381872


