सादुलपुर में कांग्रेस पार्षद अफरोज बानो भाजपा में शामिल:नगर पालिका में बहुमत को लेकर कांग्रेस ने भी किया दावा, 21 सितंबर को वोटिंग
सादुलपुर में कांग्रेस पार्षद अफरोज बानो भाजपा में शामिल:नगर पालिका में बहुमत को लेकर कांग्रेस ने भी किया दावा, 21 सितंबर को वोटिंग
सादुलपुर : सादुलपुर की स्थानीय राजनीति में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब वार्ड 17 की कांग्रेस पार्षद अफरोज बानो भाजपा में शामिल हो गईं। अफरोज बानो स्थानीय नेता लाल मोहम्मद भियाणी की पत्नी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद नगर पालिका के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बता दें कि नगर पालिका चेयरमैन पद को लेकर पहले से ही कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों के बीच राजनीतिक हलचल तेज है। अब एक कांग्रेस पार्षद के भाजपा में शामिल होने से समीकरण बदलने की बात कही जा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से बहुमत का दावा किए जाने के बाद दोनों पक्षों के दावों को लेकर शहर की राजनीति में चर्चाएं और बढ़ गई हैं।
आने वाले समय में पार्षदों का रुख और चेयरमैन चुनाव की स्थिति यह साफ करेगी कि नगर पालिका में किसके पास असली बहुमत है। फिलहाल अफरोज बानो के भाजपा में शामिल होने के बाद राजगढ़ की स्थानीय राजनीति में नया मोड़ आ गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2381873


